रुद्रप्रयाग- ब्रेन स्ट्रोक से प्रवक्ता की अचानक तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से लाए एम्स ऋषिकेश

अगस्त्यमुनि विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। विद्यालय स्टाफ उन्हें जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और उन्हें तत्काल हायर सेंटर ले जाया जाए।

परिजनों की ओर से घटना की सूचना डीएम प्रतीक जैन को मिली। डीएम ने तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए और प्रभाकर को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। डीडीएमओ प्रभारी एयर हेली नंदन रजवार ने बताया कि मरीज प्रभाकर थपलियाल को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया।

 

एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। मरीज के परिजन उपेंद्र सती ने कहा कि सरकार की एयर एंबुलेंस सेवा पहाड़ के लिए संजीवनी की तरह है।

और पढ़े  बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…