देहरादून में प्रदर्शन: राहुल गांधी पर बरसी भाजपा, जातिवादी फैलाने और उत्तराखंड को बदनाम करने का आरोप

कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज गांधी पार्क में धरना दिया। भाजपा ने इसे ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ नाम देते हुए कांग्रेस पर उत्तराखंड में जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने और प्रदेश की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी धरने में शामिल हुईं।

धरने में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड वीर शहीदों की जननी और देवभूमि के रूप में देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। ऐसे में प्रदेश के सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित करने वाली किसी भी राजनीतिक बयानबाजी का पार्टी विरोध करेगी।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की ओर से की जा रही बयानबाजी के माध्यम से उत्तराखंड की शांत और सौहार्दपूर्ण सामाजिक व्यवस्था में जातिवादी मानसिकता का जहर घोलने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने इसे प्रदेश की सामाजिक एकता और प्रतिष्ठा के खिलाफ बताया।
गांधी पार्क में आयोजित धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी की और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता जाति और वर्ग के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

भाजपा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सामाजिक एकता, भाईचारे और सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। धरने के माध्यम से कांग्रेस से भी राजनीतिक बयानबाजी में संयम बरतने और प्रदेश के सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की अपील की गई।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…