Delhi :- ट्रिपल मर्डर – घर में घुसकर दंपती समेत 3 लोगों की हत्या,जिंदा बची बस 2 साल की मासूम..

दिल्ली में बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्यारे सीसीटीवी में कैद हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हरि नगर थाना इलाके में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। घर में तीन लोगों के शव मिले हैं। पति पत्नी और घर में काम करने वाली मेड का शव मिला है

मृतकों की पहचान समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और मेड सपना है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सीसीटीवी जांच में खुलासा हुआ है कि हत्यारे पांच थे। सभी हत्यारे बाइक पर आए थे। नौकरानी सुबह 7:30 बजे घर आई थी। उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक दंपती की एक दो साल की बच्ची भी थी जो घर में सकुशल मिली है।

और पढ़े  दिल्ली में SIR की कतार: कागज का पेट भरने में किसी की छूटी दिहाड़ी, कोई बच्चों को छोड़ घंटों लाइन में
  • Related Posts

    दिल्ली में पकड़ी ‘ड्रग्स क्वीन’: ड्रग से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, गोल्ड-कैश जब्त, राजस्थान तक फैला नेटवर्क

    दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में ड्रग तस्कर पार्वती के घर से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई। पुलिस…

    ‘नोटबंदी से अर्थव्यवस्था, वोटबंदी से लोकतंत्र खत्म कर रहे’, BJP पर खरगे हमलावर, रखी ये पांच मांगें

    दिल्ली में आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस ने सरकार के सामने पांच मांगे रखी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर…