Delhi Air Pollution:- बड़ी खबर- दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लगाई दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक, केजरीवाल सरकार देगी मजदूरों को 5000 रुपये.

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए पूरी दिल्ली में निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि मैंने श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया को इस अवधि के दौरान हर निर्माण श्रमिक को वित्तीय सहायता के रूप में 5000 रुपये प्रति माह देने का निर्देश दिया है, मजूरों को यह राशि तब तक मिलेगी जब तक निर्माण गतिविधियों की अनुमति नहीं मिल जाती है।

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों की आबोहवा का हाल आज भी बेहाल है SAFAR India air quality service के मुताबिक, आज 2 नवंबर की सुबह 7 बजे के करीब राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, ये बीते दिन की तुलना में थोड़ा बेहतर है। दिल्ली में बीते दिन यानी मंगलवार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक, 385 दर्ज किया गया था।

और पढ़े  टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे: चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले-न्याय जरूर होगा
  • Related Posts

    दिल्ली में पकड़ी ‘ड्रग्स क्वीन’: ड्रग से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, गोल्ड-कैश जब्त, राजस्थान तक फैला नेटवर्क

    दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में ड्रग तस्कर पार्वती के घर से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई। पुलिस…

    ‘नोटबंदी से अर्थव्यवस्था, वोटबंदी से लोकतंत्र खत्म कर रहे’, BJP पर खरगे हमलावर, रखी ये पांच मांगें

    दिल्ली में आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस ने सरकार के सामने पांच मांगे रखी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर…