दिल्ली AQI: दिल्ली एनसीआर हवा की रेड जोन में एंट्री, 262 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में हुई दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। मौसम के बदलाव के बीच एनसीआर की हवा की रेड जोन में एंट्री हो गई है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में धुंध छायी रही। 262 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। वहीं, शुक्रवार को फरीदाबाद की हवा 312 एक्यूआई के साथ बेहद खराब दर्ज की गई है।दिल्ली AQI: दिल्ली एनसीआर हवा की रेड जोन में एंट्री, 262 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में हुई दर्ज
वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि शनिवार यानी आज से दिल्ली-एनसीआर की हवा और बिगड़ने लगेगी। अगले दो दिन तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी। ऐसे में दिवाली के अगले दिन हवा और दमघोंटू साबित हो सकती है। सफर के अनुसार आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 262 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली की हवा 262 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 47 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 228 व पीएम 2.5 का स्तर 109 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया है।
सफर इंडिया के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाई जा रही है। वहीं, पराली जलने पर नजर रखने वाली एजेंसियों के मुताबिक, दिल्ली के बाहरी इलाकों में भी पराली जलना शुरू हो गई है। हालांकि, अभी प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी न के बराबर है।

और पढ़े  कल दिल्ली मेट्रो चलेगी आधी रात तक: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए समय में बदलाव, जानें किन दर्शकों को मिलेगा लाभ

विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली से पहले ही हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हो रही है। वहीं, दिवाली के मौके पर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली के बाद पराली जलने की घटनाएं भी बढ़ सकती है। साथ ही पारा लुढ़कने और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 400 के पार दर्ज, जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल!

    नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। सेक्टर 39 और सेक्टर 150 में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 365 और 343…

    दिल्ली में ग्रीन पटाखों के नाम पर काला कारोबार: मांगने पर बोरों से निकले प्रतिबंधित बम, पड़ताल में हुआ खुलासा

    त्योहार की खुशियां मनाने के लिए पटाखे खरीदने बाजार जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। पैकेट पर ग्रीन पटाखे लिखा होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसके…