दिल्ली: खत्म हुआ इंतजार – आरएमएल-सफदरजंग में अब होगी 3 महीने में सर्जरी

Spread the love

सफदरजंग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सर्जरी करवाने आ रहे मरीजों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की सर्जरी की वेंटिग घटाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सर्जरी का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब हर दिन 3 घंटे अतिरिक्त सर्जरी की सुविधा रहेगी। 7 घंटे की जगह 10 घंटे तक चिकित्सक सर्जरी करेंगे। इससे अभी 6 माह तक की मिल रही वेटिंग तीन महीने के भीतर सिमट जाएगी। इसका सीधा फायदा मरीजों को होगा। अब तक उनको सर्जरी के लिए महीनों भटकना पड़ता था।

सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल शेरवाल ने बताया कि हमारी कोशिश है कि अस्पताल में सर्जरी करवाने आ रहे मरीजों की वेटिंग को कम किया जाए। इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की संख्या सीमित है। इनमें होने वाली सर्जरी को व्यवस्थित किया जा रहा है। इससे किसी भी मरीज को दो माह से ज्यादा इंतजार न करना पड़े। आने वाले दिनों में इस वेटिंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि अब अस्पताल में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सर्जरी होगी। पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक सर्जरी होती थी। जबकि शनिवार को पहले दोपहर 2 तक सर्जरी होती थी, अब पूरे दिन सर्जरी होगी।

सफदरजंग और आरएमएल में सर्जरी का समय बढ़ने से सैकड़ों मरीजों को फायदा होगा। आरएमएल अस्पताल में प्रति दिन छोटी-बड़ी 50 से 80 सर्जरी होती थी, समय बढ़ने के बाद यह आंकड़ा 100 के पार हो सकता है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में प्रति दिन छोटी-बड़ी 70-100 सर्जरी होती है। इनका आंकड़ा बढ़कर 120 तक पहुंचने का अनुमान है। डॉक्टरों की माने तो सर्जरी की संख्या समिति होने के कारण पहले गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देनी पड़ती है, जिस कारण कम गंभीर मरीज की समस्या बढ़ जाती है।

और पढ़े  दिल्ली: सर गंगा राम अस्पताल की 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

तीन माह बाद भी नहीं मिला समय
सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी के लिए तीन माह से घूम रहे बिहार से आए सुशील महतो का कहना है कि उन्हें 6 माह बाद आने को कहा गया है। उनका कहना है कि हाथ में गांठ है और दवाई से ठीक नहीं हो रही है। निजी अस्पताल वाले जल्द सर्जरी करवाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सफदरजंग में डेट ही नहीं मिल रही। जब भी सर्जरी विभाग में जाते हैं तो 6 माह के बाद आने की बात कही जाती है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *