दिल्ली- पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर स्वाति मालीवाल का हमला- बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी, इतना अहंकार ठीक नहीं’

Spread the love

 

म आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। केजरीवाल ने गुरुवार को विधानसभा में बिभव कुमार का नाम लेते हुए जब यह कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा गया तो स्वाति मालीवाल बिफर पड़ीं।

‘बिभव को बचाने के लिए लिए महंगे वकीलों की फौज खड़ी की’
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। अरविंद केजरीवाल जी, जिस गुंडे ने मुझे आपके निवास पर आपकी मौजूदगी में मारा, जब तक वो जेल में था, आपने देश के सबसे महंगे वकीलों की फौज उसे बचाने के लिए खड़ी करी, मेरे खिलाफ PC पे PC करवाई। आज जब वो शर्तिया बेल पर बाहर है, उसे पार्टी का सबसे बड़े नेता बताकर कह रहे हैं कि वो फर्जी केस में जेल में डाला गया है। सुप्रीम कोर्ट तक ने बोला कि ऐसे गुंडों को अपने निवास में कौन रखता है। इनके इन वाक्यों से बिभव जैसे गुंडों के हौसले बुलंद नहीं होंगे तो और क्या होगा? संदेश साफ है – दोबारा मार पीट भी करोगे तो हम बचा लेंगे।’

खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करवाते हो’
आप सांसद ने आगे लिखा, ‘हर इंसान जो आपके हर गलत काम का साथी हो, बड़ा नेता नहीं होता। “वाह सर, वाह सर” कहने वालों को पास रखने का शौंक है इसलिए दुनिया धुंधली दिखनी शुरू हो गई है। हर दूसरे दिन खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करवाते हो। इतना अहंकार ठीक नहीं है, जो अपनी पार्टी की महिला सांसद के लिए स्टैंड नहीं ले सकता वो दिल्ली की महिलाओं के लिए भी क्या स्टैंड लेगा?’

और पढ़े  ED प्रमुख को सेवा विस्तार: राहुल नवीन 2027 तक संभालेंगे प्रवर्तन निदेशालय, जीरो टॉलरेंस पर क्या बोली सरकार?

बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। @ArvindKejriwal जी, जिस गुंडे ने मुझे आपके निवास पर आपकी मौजूदगी में मारा, जब तक वो जेल में था, आपने देश के सबसे महँगे वकीलों की फौज उसे बचाने के लिए खड़ी करी, मेरे ख़िलाफ़ PC पे PC करवाई।

विधानसभा में क्या बोले अरविंद केजरीवाल
गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली में भाजपा-आरएसएस के लोग भी मानते हैं कि केजरीवाल ईमानदार है। भाजपा ने हमारे पांच बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया लेकिन आप टूटी नहीं। भाजपा के दो बड़े नेताओं को जेल में डाल दो तो इनकी पार्टी टूट जाएगी। मेरे ऊपर फर्जी केस कर दिए। फर्जी केस करके मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, बिभव कुमार को जेल में डाल दिया। पांच बड़े नेताओं को जेल में डालने के बाद भी हमारी पार्टी नहीं टूटी, मजबूती से खड़ी है।

बिभव पर स्वाति मालीवाल से मारपीट का है आरोप
स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मालीवाल ने शिकायत में कहा था कि जब वह 13 मई को सीएम आवास मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने पहुंचीं थी तो बिभव ने उनके साथ मारपीट की। मालीवाल की शिकायत पर पुलिस ने बिभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आए हैं। इस मामले को लेकर स्वाति मालीवाल लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, दोनों सदनों में भारी हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र के आखिरी दो दिन शेष हैं। मानसून सत्र का 18वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर…


    Spread the love

    कल कुछ नहीं होगा: खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद…


    Spread the love