दिल्ली का वायु प्रदूषण:- राजधानी की हवा होने लगी प्रदूषित,कई इलाकों में AQI पंहुचा 300 के पास

दिल्ली का वायु प्रदूषण:- राजधानी की हवा होने लगी प्रदूषित,कई इलाकों में AQI पंहुचा 300 के पास

हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई है। उत्तर भारत में मंगलवार को कुल पराली जलाने के 135 मामले दर्ज किए गए।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार न्यू मोती बाग का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 और जहांगीरपुर का एक्यूआई 281 पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में रही। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मंगलवार को औसतन चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा विभिन्न दिशा की ओर से चली।

वहीं, बुधवार को हवा पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को हवा पूर्व दिशा से चल सकती है। इससे हवा की गति 16 से 20 किमी रहने के आसार हैं।

और पढ़े  आहट बदलाव की- निजी क्षेत्र में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, 30% महिला निदेशक, सरकारी उपक्रमों से कितना आगे?
  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…