दिल्ली: दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी, LG ने दिलाई शपथ, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Spread the love

दिल्ली: दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी, LG ने दिलाई शपथ, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने राज निवाल में दिल्ली की तीसरी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके साथ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

सीएम आतिशी संग इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
राज निवास में आतिशी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई है। उसके बाद सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद विधायक गोपाल राय ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद चौथे नंबर पर कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली। पांचवें नंबर पर इमरान हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ली।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
1. मुख्यमंत्री – आतिशी (नया चेहरा)
2. मंत्री – सौरभ भारद्वाज
3. मंत्री – गोपाल राय
4. मंत्री – कैलाश गहलोत
5. मंत्री – इमरान हुसैन
6. मंत्री – मुकेश कुमार अहलावत (नया चेहरा)

दिल्ली में अभी तक सात मुख्यमंत्री रहे हैं। जिसमें से दो महिला मुख्यमंत्रियों ने सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनसे पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

सबसे लंबा कार्यकाल शीला दीक्षित का रहा। शीला दीक्षित 1998 में दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम बनी और 15 सालों तक सीएम बनी रहीं और सुषमा स्वराज 1998 में केवल 52 दिनों के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री की कमान संभाली। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

और पढ़े  ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

ये हैं दिल्ली की महिला सीएम

1. सुषमा स्वराज- 12 अक्टूबर 1998 – 3 दिसम्बर 1998 (52 दिन तक दिल्ली की सीएम रहीं)

2. शीला दीक्षित – नई दिल्ली सीट- 3 दिसम्बर 1998 – 28 दिसम्बर 2013 (15 साल, 25 दिन तक दिल्ली की सीएम रहीं)

3. आतिशी – कालकाजी विधानसभा सीट – आम आदमी पार्टी- (विधायक दल की नेता चुनी गईं)


Spread the love
  • Related Posts

     SC: एंटनी राजू को नहीं मिली राहत, सुप्रीमकोर्ट का बड़ा फैसला, सबूत छेड़छाड़ मामले में सजा बरकरार

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल के पूर्व मंत्री एंटनी राजू को बड़ा झटका देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने 1990 के चर्चित अंडरवियर सबूत…


    Spread the love

    जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट पेश होने से केजरीवाल का इनकार,बोले- न्याय मिलने की उम्मीद टूटी

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *