दिल्ली की नई मुख्यमंत्र:- राष्ट्रपति ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, शपथ ग्रहण आज शाम साढे चार बजे होगा ।

Spread the love

दिल्ली की नई मुख्यमंत्र:- राष्ट्रपति ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, शपथ ग्रहण आज शाम साढे चार बजे होगा ।

अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वहीं राष्ट्रपति ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण शनिवार शाम साढे चार बजे होगा। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30-5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वहीं, मंत्रियों की शपथ ग्रहण को लेकर असमंजस बरकरार है।

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजी गई थी। शुक्रवार देर शाम तक इस पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। संभावना है कि शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन से यह फाइल राजनिवास तक पहुंच सकती है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की मंजूरी राष्ट्रपति से मिल गई है। इसके बाद शनिवार शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शपथ ग्रहण में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व सांसद भी शामिल हो सकते हैं। आतिशी पहले ही विधायकों, कार्यकर्ताओं से माला नहीं पहनाने की अपील कर चुकी है। वहीं, मंत्रियों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। अगर राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद यह फाइल उपराज्यपाल तक पहुंच जाती है तो शनिवार वह भी मुख्यमंत्री के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।

और पढ़े  जिस्मफरोशी: ग्राहक बन पहुंची 'खाकी', ऐसी सर्विस हुई ऑफर, पांच महिला पकड़ी गईं, ये सामान बरामद

Spread the love
  • Related Posts

    रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, FY26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारत ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में देश का सालाना…


    Spread the love

    पीएम किसान सम्मान निधि-: PM मोदी क्या पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveइस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इस किस्त को 20 जून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *