Delhi MCD Election- प्रचार के आखिरी दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने शाहदरा में किया रोड शो

Delhi MCD Election- प्रचार के आखिरी दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने शाहदरा में किया रोड शो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी ने एमसीडी चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन शाहदरा में रोड शो किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अधिक सफलता नहीं प्राप्त करने वाली भाजपा का नगर निगम चुनाव में खूब दबदबा रहा है। इस चुनाव से पहलेे नगर निगम के हुए 11 चुनावों में सात बार भाजपा (जनसंघ व जनता पार्टी) ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस तीन बार जीतने में सफल रही। वहीं, नगर निगम के पहले चुनाव में वर्ष 1958 के दौरान किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। आम आदमी पार्टी दूसरी बार चुनाव लड़ रही है। वर्ष 2017 में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा अपना दबदबा बना पाएगी या फिर आम आदमी पार्टी व कांग्रेस उसे रोक पाएंगी अब इसका खुलासा सात दिसंबर को होगा।

दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर हो रहे प्रचार का शोर आज बंद हो जाएगा, लेकिन उम्मीदवार बिना किसी तामझाम के मतदाताओं से संपर्क साध सकते हैं। इस तरह उम्मीदवारों के पास मतदाताओं को लुभाने के लिए कम समय बचा है। चार दिसंबर को मतदान होगा। उम्मीदवार आज शाम तक जनसभाएं कर सकेंगे।

और पढ़े  पूर्वी दिल्ली: यमुना रिवर सफारी आज से, सोनिया विहार में दिखेगा गोवा जैसा नजारा, इलाके की साज-सज्जा का काम जारी

Related Posts

उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…