श्रद्धा हत्याकांड: खबर अपडेट – आरोपी आफताब पूनावाला ने नार्को टेस्ट में किये खौफनाक खुलासे, खोले कई राज

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने दो घंटे तक चले नार्को टेस्ट में प्रेमिका की बर्बर हत्या बयां कर दी। हालांकि फॉरेंसिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन सूत्रों का दावा है कि आफताब ने हत्या और शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाने की बात कबूल की है। आपको बता दें कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला का रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में गुरुवार को नार्को टेस्ट कराया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ नार्को टेस्ट करीब दो घंटे तक चला। एफएसएल अधिकारियों और विशेषज्ञों की मौजूदगी टेस्ट के दौरान आफताब से कई सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों का कहना है कि उससे 50 से अधिक सवाल पूछे गए जिसमें श्रद्धा की हत्या और शव को ठिकाने लगाने समेत कई राज उगलवाने का प्रयास किया गया। गहरी नींद के बीच बार-बार आफताब को थपकी देकर उठाया जाता और उससे सवालों के जवाब लिए जाते। दोपहर करीब 12.00 बजे नार्को टेस्ट को पूरा कर लिया गया। बाद में उसे करीब एक घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन रूम में भेज दिया गया। इसके बाद उसका दोबारा से मेडिकल हुआ। बाद में करीब 1.00 बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
आफताब ने नार्को टेस्ट में किन सवालों का जवाब दिया और किन-किन राजों से पर्दा उठा, फिलहाल इसके बारे में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं था। सबका यही कहना था कि इस पूरी प्रक्रिया को बेहद गुप्त रखा जाता है। रिपोर्ट तैयार कर इसे कोर्ट में पेश किया जाता है। उसके आधार पर अदालत अपनी कार्रवाई करती है। एफएसएल के सहायक निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उसका पोस्ट नार्को टेस्ट भी होगा। यह टेस्ट नार्को टेस्ट के परीक्षण की पुष्टि के लिए किया जाता है। आफताब के जवाबों का विश्लेषण कर रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी जाएगी।

और पढ़े  5 मंजिला इमारत में लगी आग: ग्राउंड फ्लोर पर था गोदाम, ऊपर रहते थे किरायेदार, 100 लोगों ने ऐसे बचाई जान
  • Related Posts

    ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली, 14 सितंबर तक 24 घंटे निगरानी

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनडीएमसी ने पूरे तंत्र को 24 घंटे निगरानी मोड में डाल दिया है। 11 से 13 सितंबर…

    शिक्षक दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू का गुरुजनों के नाम संदेश, नई तकनीक और पढ़ाने के तरीकों पर कही ये बात

    शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अच्छा इंसान बनाने और उनका सही मार्गदर्शन…