Delhi MCD Election- दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल चुनाव के कारण बंद.

4 दिसंबर को मतदान के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऐसे में इनकी तैयारी के मद्देनजर आज सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके बदले 10 दिसंबर को दूसरे शनिवार को स्कूल खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वह तीन दिसंबर को स्कूल बंद रहने की जानकारी छात्रों, स्टाफ सदस्यों, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों व अभिभावकों तक पहुंचा दें। वहीं, कुछ इलाकों के निजी स्कूलों ने भी एमसीडी चुनाव की तैयारी को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। इसकी जानकारी अभिभावकों को मैसेज से भेजी गई है।

दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर कल मतदान होगा। 7 दिसंबर को मतगणना होगा। ऐसे में एमसीडी चुनाव के लिहाज से रविवार सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाओं की शुरुआत होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुबह चार से छह बजे के बीच सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। इसके बाद मेट्रो सामान्य समय सारिणी के मुताबिक चलेगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने भी तड़के तीन बजे से ही बसें चलाने का फैसला लिया है। इस दौरान 35 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, ताकि आवागमन में दिक्कत नहीं हो। मतगणना के दौरान बुधवार को भी तड़के तीन बजे बस सेवा की शुरुआत होगी।

और पढ़े  दिल्ली: संगम विहार में बीती रात बड़ी डकैती, पुलिस टीमें मौके पर, छानबीन शुरू
  • Related Posts

    बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान

    भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने…

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…