Delhi: पहले जमकर पिलाई शराब फिर दोस्त ने छत से दिया धक्का, युवक की हुई मौत, इस वजह से हुआ था विवाद

Spread the love

ध्य दिल्ली के पटेल नगर में दोस्त ने उसकी पत्नी से फोन पर बात करने से रोका तो दूसरे दोस्त ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। मोहम्मद नौशाद उर्फ राहुल (35) की छत से गिरकर मौत हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी संदीप मोहम्मद नौशाद को जानता था। दोनों हरियाणा होटल, राजस्थान में एक होटल में काम करते थे। आरोपी ने पहले पीड़ित को जमकर शराब पिलाई थी। छत से नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया और कई जगह से शरीर की हड्डियां टूट गईं। आरोपी की गिरफ्तारी दो दिन बाद हुई है।

 

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 10 दिसंबर को दोपहर लगभग 12.30 बजे घर नंबर 2132/6 एएच, गली नंबर 6, प्रेम नगर में मोहम्मद नौशाद इमारत से गिर गया था। उसकी पत्नी उसे मोती नगर स्थित आचार्य भिक्षु अस्पताल ले गई। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पटेल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मृतक मोती नगर के एक बैंक्वेट हॉल में नौकरी करता था। जांच में पटेल नगर थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसीपी पटेल नगर समेत सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मौके का दौरा किया।

पुलिस ने मृतक शिव मंदिर के पास, संजय पार्क बलजीत नगर, दिल्ली निवासी राहुल के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास के सभी सीसटीवी फुटेज चेक किया तो फुटेज में मृतक एक अज्ञात व्यक्ति के साथ देखा गया। स्थानीय पूछताछ की गई और उस व्यक्ति की पहचान गुरुद्वारा के पास, पंजाबी बस्ती बलजीत नगर निवासी संदीप उर्फ गुंजा उर्फ सोनू पुत्र मोहन लाल में रूप में हुई। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

और पढ़े  दिल्ली में लागू हुई राह-वीर योजना- सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करें, पाएं 25 हजार रुपये

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक हुई है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,…


    Spread the love

    दिल्ली की बेटियां बनेंगी ‘लखपति’- होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च की योजनाएं

    Spread the love

    Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…


    Spread the love