Delhi: पहले जमकर पिलाई शराब फिर दोस्त ने छत से दिया धक्का, युवक की हुई मौत, इस वजह से हुआ था विवाद

मध्य दिल्ली के पटेल नगर में दोस्त ने उसकी पत्नी से फोन पर बात करने से रोका तो दूसरे दोस्त ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। मोहम्मद नौशाद उर्फ राहुल (35) की छत से गिरकर मौत हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी संदीप मोहम्मद नौशाद को जानता था। दोनों हरियाणा होटल, राजस्थान में एक होटल में काम करते थे। आरोपी ने पहले पीड़ित को जमकर शराब पिलाई थी। छत से नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया और कई जगह से शरीर की हड्डियां टूट गईं। आरोपी की गिरफ्तारी दो दिन बाद हुई है।

 

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 10 दिसंबर को दोपहर लगभग 12.30 बजे घर नंबर 2132/6 एएच, गली नंबर 6, प्रेम नगर में मोहम्मद नौशाद इमारत से गिर गया था। उसकी पत्नी उसे मोती नगर स्थित आचार्य भिक्षु अस्पताल ले गई। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पटेल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मृतक मोती नगर के एक बैंक्वेट हॉल में नौकरी करता था। जांच में पटेल नगर थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसीपी पटेल नगर समेत सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मौके का दौरा किया।

पुलिस ने मृतक शिव मंदिर के पास, संजय पार्क बलजीत नगर, दिल्ली निवासी राहुल के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास के सभी सीसटीवी फुटेज चेक किया तो फुटेज में मृतक एक अज्ञात व्यक्ति के साथ देखा गया। स्थानीय पूछताछ की गई और उस व्यक्ति की पहचान गुरुद्वारा के पास, पंजाबी बस्ती बलजीत नगर निवासी संदीप उर्फ गुंजा उर्फ सोनू पुत्र मोहन लाल में रूप में हुई। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

और पढ़े  भाई दूज: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया भाई-बहन के रिश्ते का महत्व
  • Related Posts

    दिल्ली में एक्यूआई 500 पार: नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम की भी हवा खराब, 5वीं क्लास तक हाइब्रिड मोड में पढ़ाई

    दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार…

    दिल्ली: स्वच्छता सर्वेक्षण में एनडीएमसी को मिला दूसरा स्थान, सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए बढ़ाया मशीनीकरण

    स्वच्छता के मामले में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। बीते साल इसी…