कांग्रेस Rally:- दिल्ली में कांग्रेस की महारैली आज, ‘वोट चोरी’ पर होगा प्रहार, कई राज्यों के कार्यकर्ता पहुंचे

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली होने वाली है। महारैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि आज होने वाली कांग्रेस की महारैली में हर बूथ से कार्यकर्ता भाग लेंगे। महारैली के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जो कार्यकर्ता अन्य राज्यों से एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए हैं, उनके लिए भी इंतजाम है। कांग्रेस सेवा दल के साथ वालियंटर भी नियुक्त हैं, किसी को कोई असुविधाएं नहीं होगी। इस महारैली के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर पूरी दिल्ली के हर एक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के क्षेत्रों में लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की वोट चोरी को पूरी दिल्ली में उजागर किया है।

दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली कूच कर चुके हैं। कई राज्यों के कार्यकर्ता एक दिन पहले ही दिल्ली आ गये हैं। कल भी सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली के आसपास के राज्यों के अलावा जम्मू कश्मीर से भी पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा दल दिल्ली के लिए निकल चुका है।

आज पहुंचेगा जम्मू का दल
दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वोट चोरी रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को जम्मू से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रवाना हुए। पार्टी के प्रदेश प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा समेत अन्य नेताओं ने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। पार्टी के अनुसार करीब एक हजार लोग यहां से गए हैं।

प्रदेश प्रमुख कर्रा ने कहा कि पिछले कई चुनाव में वोट चोरी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के विरोध में रैली का आयोजन किया गया है। पूरे देश से लाखों कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर पोल खोलेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि हम सभी जन अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर से 1027 कांग्रेसी रैली में शामिल होने के लिए गए हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री योगेश साहनी, वेद महाजन, मनमोहन सिंह, पूर्व विधायक एआर राथर आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट: टी-3 में बढ़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता, 11 से 13 तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहन नहीं आएंगे

झारखंड कांग्रेस की तैयारी
कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर रैली करने के बारे में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ और SIR के संबंध में, हमारे AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और न्याय के चैंपियन राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में रैली का आह्वान किया है। यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस विशाल रैली में झारखंड के सभी जिलों के नेता और अधिकारी, साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहले ही आ चुके हैं, और रविवार सुबह हजारों और लोग रैली में शामिल होंगे।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…