राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार हैं। पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों की निगरानी में हो रही है।
करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर सीट पर 12 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से भाजपा के कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी पीछे चल रहे हैं। कपिल मिश्रा को 64503 और मनोज त्यागी को 30468 वोट मिले हैं।