दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम: दिल्ली के रुझानों में अब तक भाजपा को बहुमत, भाजपा अगर बहुमत हासिल करती है तो कौन होगा दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा । 

Spread the love

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 41 सीटों पर आगे है। आप ने 29 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।

 

इन सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त

गांधी नगर विधानसभा सीट से आप के नवीन चौधरी 3030 वोट से आगे हैं। वजीरपुर में भाजपा 494 वोट से आगे है।
कोंडली विधानसभा सीट पर 5 राउंड तक आप के कुलदीप कुमार मोनू 10254 वोट से आगे।
विकासपुरी में भाजपा 4300 वोट से आगे
द्वारका में भाजपा 2400 वोट से आगे
मटियामहल सीट से भाजपा 6200 वोट से आगे
नजफगढ़ सीट से भाजपा 11300 वोट से आगे

 

नजफगढ़ में भाजपा 8000 वोट से आगे

तिमारपुर विधानसभा सीट से आप 1927 वोट से आगे चल रही है। सादर बाजार सीट पर छह हजार वोट से आप के सोम दत्त आगे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। नजफगढ़ में भाजपा 8000 वोट से आगे है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी अगर बहुमत हासिल करती है तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठेगा कि अब दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन हो सकता है।

वैसे तो भारतीय जनता पार्टी अपने मुख्यमंत्री के चेहरों के नामों को लेकर हमेशा से चौंकाती रही है लेकिन क्या वह दिल्ली में भी ऐसा ही करेगी कहा नहीं जा सकता। राजनीतिक गलियारों में इस समय जो चर्चा चल रही है उनमें प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और दुष्यंत गौतम का नाम प्रमुखता से चल रहा है।

प्रवेश वर्मा
इनका नाम इसलिए भी प्रमुखता से चल रहा है क्योंकि अगर ये जीतते हैं तो यह आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को हराएंगे। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के केंद्र बिंदू हैं और उनको मात देने का मतलब सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी को पेश करना। इसके साथ ही प्रवेश वर्मा जाट समुदाय से आते हैं ऐसे में उनके माध्यम से दिल्ली और हरियाणा के जाट वोटरों को साधने में भारतीय जनता पार्टी को आसानी होगी।

प्रवेश वर्मा के बयानों से भी इस बात के संकेत मिलते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ”दिल्ली के जाट नेता, भाई-बहन भाजपा के साथ हैं। दिल्ली का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। जहां तक जाट रिजर्वेशन की बात है तो उसके लिए राज्य सरकार को सदन से कानून पास करके केंद्र को भेजना होता है, जो उन्होंने कभी नहीं किया। अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ बोल रहे हैं।

रमेश बिधूड़ी
इस दौड़ में एक नाम और भी है और वह है रमेश बिधूड़ी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाए गए रमेश बिधूड़ी ने जब केजरीवाल ने अपने आप को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया था तो उन्होंने इसका बचाव किया था। हालांकि, गुर्जर समुदाय से आने वाले रमेश बिधूड़ी अपने लोगों में एक खास जगह रखते हैं। उनके बयान पार्टी के लिए कितनी भी मुसीबत पैदा करें लेकिन पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान वह अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं।

दुष्यंत गौतम 
दिल्ली के करोल बाग से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम को भी इस दौड़ का हिस्सा माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि भाजपा जिस चेहरे से सभी को चौंका सकती है वो चेहरा दुष्यंत गौतम का हो सकता है। एससी वोटरों को साधने और बिहार के आगामी चुनावों को देखते हुए उन्हें यह पद दिया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि भाजपा दिल्ली से बिहार को साधने का काम भी कर सकती है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी में एससी सीएम नहीं है तो ऐसे में वो इनके माध्यम से एक संकेत भी दे सकती है।

विजेंदर गुप्ता को भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंदर गुप्ता को भी मुख्यमंत्री रेस का चेहरा माना जा रहा है। वह दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं और अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर बात करते हैं। जब भारतीय जनता पार्टी दहाई का आंकड़ा भी पूरा नहीं पाई थी उस समय भी वह अपनी सीट जीतने में कामयाब रहे थे। रोहिणी से वह आज भी लगातार आगे चल रहे हैं। बता दें कि 2020 के चुनाव में भाजपा को सिर्फ आठ सीटें मिली थी जबकि आम आदमी पार्टी 62 सीटों पर दमदार जीत के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी को झटका लगता दिख रहा है।

Spread the love
और पढ़े  ई20 पेट्रोल - सौरव जोशी के माइलेज घटाने वाले दावे पर मर्सिडीज बेंज का बड़ा बयान, ई20 पेट्रोल पर जारी की एडवाइजरी
  • Related Posts

    भारत में बांग्लादेशी घुसपैठिए बसाने के लिए विदेशों से फंडिंग, ED की जांच में बड़ा खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय ने अवैध बांग्लादेशी व रोहिंग्या को भारत में बसाने में जुटे नेटवर्क का खुलासा किया है। ईडी ने इस नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए यूपी, दिल्ली…


    Spread the love

    Sonam Wangchuk- आज सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन, नौ किलो वजन घटा, की ये बड़ी अपील

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन भी जारी है। लंबे समय से जारी इस हड़ताल के कारण उनका वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट गया…


    Spread the love