अरविंद केजरीवाल- आम आदमी पार्टी ने बनाई अलग वेबसाइट,अपलोड किए फॉर्म 17सी,जानें क्या है इसमें..

 

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मतगणना से पहले शुक्रवार को चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। केजरीवाल ने एक्स पर दावा किया कि चुनाव आयोग ने कई बार अनुरोध करने के बावजूद फॉर्म 17-सी और हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर डाले गए वोटों की संख्या अपलोड करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में आप ने दावा कर एक वेबसाइट बनाई है, जिस पर हर विधानसभा के सभी फॉर्म 17सी अपलोड कर दिए हैं। इस फॉर्म में हर बूथ पर डाले गए वोटों का पूरा ब्योरा है।

यह पहली बार है कि जब किसी राजनीतिक दल ने फॉर्म 17-सी अलग वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिनभर में हर विधानसभा और हर बूथ का डाटा सूचीबद्ध कर पेश करेंगे, ताकि हर मतदाता तक इसकी जानकारी तक पहुंच सके। यह कुछ ऐसा है जो चुनाव आयोग को पारदर्शिता के हित में करना चाहिए था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।

वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि जो काम चुनाव आयोग नहीं कर पाया वह केजरीवाल ने कर दिया। इतना गणित तो 10वीं के छात्र को भी आता है कि वह तीन घंटे में जोड़कर बता सकता है कि दिल्ली में कुल कितने वोट पड़े हैं। आखिर चुनाव आयोग फॉर्म 17-सी अपलोड क्यों नहीं कर रहा है।

और पढ़े  एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…