बड़ी राहत: दिल्ली-NCR में अब लकड़ी जलाकर भी खाना बना सकेंगे, CAQM ने दी अनुमति

दिल्ली और एनसीआर में होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और उद्योगों को लकड़ी, डीजल या बायोमास जलाने की अनुमति मिल गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने गैस के भारी संकट को देखते हुए यह अस्थायी छूट दी है। इससे एलपीजी और प्राकृतिक गैस की कमी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

वैश्विक ऊर्जा संकट और केंद्र सरकार के नए प्राकृतिक गैस आपूर्ति आदेश-2026 के कारण गैस की सप्लाई कम हो गई है। होटल-उद्योग बंद होने की कगार पर है। पेट्रोलियम मंत्रालय और गैस कंपनियों से बातचीत के बाद सीएक्यूएम ने पुराने आदेश में बदलाव कर दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने भी 12 मार्च को सभी राज्यों को ऐसे वैकल्पिक ईंधन की सलाह दी थी।

दो दिन में दो लाख से अधिक के इंडक्शन बिके
राजधानी में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच बिजली से चलने वाले चूल्हे की पिछले चार दिनों में रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई है। सदर बाजार मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि केवल दो दिनों में ही बाजार में दो लाख रुपये से अधिक के इंडक्शन चूल्हे बिक चुके हैं। इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

समयपुर बादली स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक व किचन सर्विस की दुकान के संचालक संजीत कुमार ने बताया कि खासतौर पर किराये पर रहने वाले परिवार, पीजी में रहने वाले छात्र और कामकाजी लोग इंडक्शन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

और पढ़े  दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी
  • Related Posts

    दिल्ली: आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मारी, एक शख्स की गई जान

    आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस…

    सीजेपी- 12 बजे मजिस्ट्रेट के सामने दिपके की पेशी,सीजेपी मार्च पर कई एफआईआर दर्ज

    दिपके की दोपहर 12 बजे होगी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी सीजेपी के संयोजक अभिजीत दिपके को आज स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेश किया जाएगा। इसके चलते मंदिर मार्ग…