Delhi: आईपीएल मैच देख बाइक से घर लौट रहे 2 भाइयों को संसद मार्ग पर ट्रक ने रौंदा, मौत 

राजधानी के अति सुरक्षित इलाके संसद मार्ग में सोमवार रात भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों 20 वर्षीय यज्ञ भाटिया और 14 वर्षीय अभव भाटिया (नाबालिग) की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई आईपीएल मैच देखकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक उन्हें रौंदता हुआ फरार हो गया। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर भागे हुए चालक की तलाश तेज की, बाद में ट्रक को बरामद किया है।

 

नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे अशोक रोड स्थित महादेव रोड टी-पॉइंट के पास पीएनबी कॉम्प्लेक्स के सामने हुआ। मृतक दोनों चचेरे भाई थे। मामले में संसद मार्ग थाना पुलिस ने हिट एंड रन की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को यमुनापार से बरामद किया है। घटना की सूचना रात करीब 11 बजे पीसीआर कॉल के जरिए मिली। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

हेलमेट नहीं पहना था
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनाें शवों का पोस्टमॉर्टम आरएमएल अस्पताल के शवगृह में कराया गया। जांच में पता चला कि दोनों भाई बिना हेलमेट के बुलेट बाइक से घर जा रहे थे। हादसे के समय पीछे बैठे अभव अपने पिता से फोन पर 30 मिनट में घर पहुंचने की बात कह रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक दोनों को रौंदता भाग गया।

सीसीटीवी फुटेज से हादसे की कड़ियों को जोड़ा जा रहा
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया। प्रारंभिक जांच के बाद हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हादसे की पूरी कड़ी जोड़ा जाएगा। आरोपी ट्रक को यमुनापार से बरामद किया है। पता चला है कि ट्रक पर मलबा भरा हुआ था। आरोपी चालक ने ट्रक को मालिक के यहां छोड़कर भाग गया था।

और पढ़े  सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा फैसला: लागू होगी पीजी नीति, जरूरी होगा लाइसेंस, किराये की व्यवस्था में भी बदलाव
  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट से पहले बोले PM मोदी- वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की उम्मीद

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस…

    ब्रिक्स समिट: टी-3 में बढ़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता, 11 से 13 तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहन नहीं आएंगे

    दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट के मद्देनजर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 की अंतरराष्ट्रीय यात्री-हैंडलिंग क्षमता बढ़ाई है। टर्मिनल-3 के पियर-सी को 9…