देहरादून में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में 249 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नियुक्ति पत्र बांटे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित किया। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं और उनके परिवारों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्योहारों के मौसम के आगमन के साथ यह अवसर हजारों परिवारों में खुशियां लेकर आया है। कहा कि युवा ऐसे समय में सरकारी सेवा से जुड़ रहे हैं, जब देश विकसित भारत@2047 की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से नए कौशल सीखने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्तूबर 2022 को की गई थी। इसका उद्देश्य तय समय सीमा में 10 लाख लोगों को सरकारी पदों पर भर्ती की सुविधा देना था। 20वें रोजगार मेले के साथ अब तक लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड समेत निर्धारित भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की गई है। चयनित युवाओं ने रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय समेत विभिन्न विभागों में सेवा शुरू की है।