देहरादून: सनसनीखेज मामला- विधानसभा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर जारी हुआ फर्जी नियुक्तिपत्र

Spread the love

 

विधानसभा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नियुक्तिपत्र एक महिला के लिए जारी किया गया। आशंका है कि इसके कोई संगठित गिरोह कार्यरत है जो सरकारी नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है। इस संबंध में जल्द नियुक्तिपत्र लेने वाली महिला से भी पूछताछ की जाएगी।

इस संबंध में सचिवालय के अनु सचिव की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि विधानसभा सचिवालय की ओर से अनु सचिव हरीश कुमार ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि बीती छह अगस्त को सौडा सरोली निवासी निधि उनियाल को लिपिक के स्थायी पद पर जाली नियुक्तिपत्र दिया गया।

उन्होंने बताया कि यह आदेश अमित सिंह नामक उप सचिव के नाम से जारी किया गया है। इस नाम का कोई भी व्यक्ति उप सचिव पद पर कार्यरत नहीं है। तथ्यों के आधार पर जालसाजी व अन्य दफा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- आज CM धामी नैनीताल दौरे पर, रक्षा मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love