देहरादून- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने दो निरीक्षक, दो उप निरीक्षकों के किए तबादले, कालसी और चकराता भेजा

 

 

रिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने दो निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए। निरीक्षक अरविन्द चौधरी को प्रभारी एसआईटी पुलिस कार्यालय से बतौर प्रभारी निरीक्षक़ थाना कालसी भेजा गया है। निरीक्षक बी एल भारती को प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल पुलिस कार्यालय से बतौर प्रभारी निरीक्षक थाना चकराता भेजा गया है।

कालसी के थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक दीपक धारीवाल को एस ओ जी शाखा देहरादून भेजा गया है। चकराता के थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक शेखर चंद्र नौटियाल को विकासनगर कोतवाली भेजा गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

और पढ़े  रुद्रपुर: पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 1.42 लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…