देहरादून: ओएनजीसी चौक हादसा- 1 साल बाद कंटेनर चालक समेत 3 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई चार्जशीट, 60 लोग बनाए गवाह

Spread the love

 

 

क साल आठ दिन बाद आखिरकार पुलिस ने बृहस्पतिवार को ओएनजीसी चौक हादसे के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें कंटेनर चालक रामकुमार, मालिक नरेश गौतम और किराये पर संचालन करने वाले अभिषेक चौधरी को आरोपी बनाया गया है। इस चार्जशीट में कुल 60 गवाह बनाए गए हैं। हालांकि, घटना में घायल हुए सिद्धेश अग्रवाल के बयान अभी तक दर्ज नहीं हो पाए हैं।

कैंट थाना क्षेत्र के ओएनजीसी चौक पर 11 नवंबर रात करीब सवा बजे एक तेज रफ्तार कार सामने चल रहे कंटेनर से टकराई थी। हादसे में गुनीत, कुणाल कुकरेजा, ऋषभ जैन, नव्या गोयल, अतुल अग्रवाल, कामाक्षी समेत छह दोस्तों की मौत हो गई थी। सिद्धेश अग्रवाल नाम का युवक घायल हो गया था। उस वक्त जांच में पता चला था कि कार राजपुर क्षेत्र में सिद्धेश अग्रवाल के घर की ओर से आ रही थी। घटना के वक्त ओएनजीसी चौक के सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। कई दिनों तक पुलिस इसके रूट को भी नहीं पहचान पाई थी। हालांकि, कुछ दिन बाद पता चला कार राजपुर रोड से घंटाघर होते हुए जीएमएस रोड आई। इसके बाद कांवली रोड पर लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी के सामने से यूटर्न लेकर फिर से जीएमएस रोड और घटनास्थल तक पहुंची थी।

पुलिस ने सिद्धेश अग्रवाल के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कंटेनर चालक रामकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने रामकुमार को 13 दिन बाद गिरफ्तार किया था। पता चला था कि घटना के बाद रामकुमार अपने साथ कंटेनर की नंबर प्लेट भी लेकर भाग गया था।

बीएनएस-125(बी)- दूसरे की जान को खतरे में डालना।

और पढ़े  देहरादून- अब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया परिसर

 

 

कंटेनर की ब्रेक लाइट और हेड लाइड सभी खराब थे। उस वक्त वह एक होरिजोंटल डि्रलिंग मशीन लेकर कौलागढ़ जा रहा था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई थी। कारण बताया गया था कि घटना के वक्त कार में सवार सिद्धेश अग्रवाल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। अब करीब एक साल आठ दिन बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

इन धाराओं में हुई चार्जशीट
– बीएनएस-106(2)- वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर किसी को मारना।
– बीएनएस-61 (2)-आपराधिक षडयंत्र


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love