हल्द्वानी/ रामनगर: Saurabh Joshi: शादी से पहले यूट्यूबर सौरभ ने मांगी पुलिस सुरक्षा,सक्रिय हुआ खुफिया तंत्र

 

हल्द्वानी के यूट्यूबर और व्लॉगर सौरभ जोशी ने अपने विवाह से पहले पुलिस से सुरक्षा मांगी है। अंदर खाने पुलिस ने भी खुफिया तंत्र को एक्टिवेट कर दिया है। विवाह स्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की तैयारी है। समारोह स्थल के साथ ही कई चीजों को भी गोपनीय रखा जा रहा है।

बीते सितंबर में सौरभ जोशी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। मामले में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम चर्चा में आया था। सौरभ कुछ दिनों में हल्द्वानी निवासी अवंतिका भट्ट के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए परिजन चिंतित हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए बीते दिनों दोनों के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग की है।

सुरक्षा की दृष्टि से विवाह समारोह की सारी चीजें गोपनीय रखी गई हैं। समारोह में भी करीब 20 लोगों के ही शामिल होने की बात सामने आ रही है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह हाई सिक्योरिटी का मामला है। सुरक्षा पर पुलिस कार्य कर रही है।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…