देहरादून- अब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया परिसर

जिला अदालत के बाद अब देहरादून में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा के लिए एहतियातन परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया। सूचना पर तत्काल मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर पूरे कार्यालय की छानबीन की। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 

पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति की ओर से सोमवार को ई-मेल के माध्यम से पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल मौके पर उच्चाधिकारियों के पहुंचने और सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड, दोनों ने पासपोर्ट ऑफिस पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। रीजनल पासपोर्ट ऑफिस एमकेपी चौक और पासपोर्ट ऑफिस हाथीबड़कला में टीमों ने पहुंचकर गहन छानबीन की। सर्च अभियान के दौरान दोनों पासपोर्ट ऑफिस परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 

पहले जिला अदालत को उड़ाने की मिली थी धमकी
बता दें कि देहरादून के साथ ही नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले की अदालतों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। देहरादून में 18 फरवरी को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने पूरा कोर्ट परिसर खाली करवाकर गहन छानबीन की थी। जिला जज की मेल में भेज गए धमकी भरे पत्र में आईएसआई और पाकिस्तान का भी जिक्र था। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए साइबर पुलिस को इन मेल के जांच के निर्देश दिए थे।

और पढ़े  हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा...गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर तत्काल टीमें दोनों पासपोर्ट ऑफिस पहुंचीं और त्वरित गति से काम करते हुए गहन छानबीन की। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मेल के सोर्स और सेंडर के विषय में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों से छानबीन करवाकर सुनिश्चित किया कि कोई खतरा नहीं है।
– प्रमोद कुमार, एसपी सिटी

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…