देहरादून- हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखने पर हुआ बवाल, लोगों ने जमकर पीटा

बिधौली के पास एक हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखकर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। युवक पर पहले भी इसी युवती (तब नाबालिग) के साथ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है।

एसएचओ प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है। बिधौली के जंगलों के पास युवक-युवती को एक साथ देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा और पिटाई करने लगे। इस बीच युवती के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव किया तो वहां पुलिस बल भी पहुंच गया। लोगों ने पिटाई के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया।

एसएचओ राठौर ने बताया कि पिछले साल जब युवती नाबालिग थी तब उससे दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पिछले दिनों ही वह न्यायालय के आदेश पर जमानत पर जेल से बाहर आया है। युवती के परिवार वालों से बात की जा रही है। उन्होंने फिलहाल किसी कार्रवाई से इन्कार किया है। ऐेसे में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    देहरादून: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

    रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सत्यनारायण मंदिर के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रायवाला कोतवाली पुलिस…