देहरादून- वीकेंड पर दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, फंसे रहे वाहन, घंटों में पूरा हुआ 20 मिनट का सफर

वीकेंड पर शनिवार को दून से लेकर यूपी तक भीषण जाम लगा रहा। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कई घंटे तक दून की ओर जाने वाले वाहन चालक परेशान रहे। जाम इतना था कि दून के आशारोड़ी से लेकर यूपी के हिस्से में एक्सप्रेसवे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पर्यटकों से लेकर हर कोई जाम में फंसा रहा। हाल ये रहा है कि 20 मिनट में पूरा होने वाले सफर में घंटे लग गए।

शनिवार को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वाहनों का काफी दबाव रहा। हाल ये रहा कि सुबह के समय से ही एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते यूपी के हिस्से से लेकर देहरादून तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दरअसल, इस समय एलिवेटेड रोड पर चट्टान हटाने का भी काम चल रहा है। ऐसे में एक किलोमीटर तक एलिवेटेड रोड की एक लेन का रूट भी डायवर्ट किया गया है। शनिवार को वाहनों का दबाव रहा तो वहीं कई गाड़ियों भी एलिवेटेड रोड पर डाट काली मंदिर के पास खराब हो गईं।

 

सहारनपुर, दिल्ली समेत अन्य जगह से दून आ रहे वाहन जाम में फंस गए। सुबह करीब दस बजे से एलिवेटेड रोड पर जाम लगना शुरू हो गया। इसके बाद पांच किलोमीटर से ज्यादा तक लंबा जाम लगा रहा। कुछ ही देर में एलिवेटेड रोड से आशारोड़ी तक वाहनों की कतार लग गई।

यात्री रहे परेशान… पुलिस कह रही कहां लगा जाम

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शनिवार को जाम से बड़ी संख्या में यात्री परेशान रहे। इसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए लेकिन पुलिस को जाम का पता ही नहीं लगा। दरअसल, मां डाट काली मंदिर तक यूपी पुलिस का बॉर्डर है। यूपी पुलिस शाम तक जाम से अनजान बनी रही। बिहारीगढ़ के थाना प्रभारी और मोहंड चौकी प्रभारी ने बताया कि जाम की कोई सूचना ही नहीं मिली।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…