देहरादून- नड्डा से मिले स्वास्थ्य मंत्री रावत, चारधाम यात्रा में सुविधाओं के लिए केंद्र से मांगा अतिरिक्त बजट

Spread the love

गामी चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग रखी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्हें चारधाम यात्रा पर आने का न्योता दिया।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने पर भी चर्चा की। इसके साथ ही यात्रा को लेकर राज्य सरकार की रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि सरकार ने केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में अस्पतालों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।

 

दोनों अस्पतालों का शुभारंभ यात्रा सीजन में किया जाएगा। यात्रा मार्गों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही चिकित्सकों का पूल भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें राज्य की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में तैनात चिकित्सकों के साथ ही राज्य मेडिकल काॅलेज, एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों के साथ देशभर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स ऋषिकेश, राजकीय मेडिकल काॅलेज श्रीनगर व देहरादून की सेवा ली जाएगी।

यात्रा के दौरान 108 आपातकालीन सेवा, एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के साथ ही कार्डिक एंबुलेंस सेवा की त्रिस्तरीय व्यवस्था सुविधाएं रहेगी। डाॅ. रावत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य की ओर भेजी गई प्रस्तावित नई कार्यक्रमों के संचालन के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

और पढ़े  हरिद्वार- घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, साली-जीजा सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love