हल्द्वानी- 27 सूत्री मांगों पर हड़ताल जारी, इंजीनियरों ने गौलापार स्टेडियम का निर्माण कार्य रुकवाया

27 सूत्री मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे इंजीनियरों ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने अभियंताओं की देखरेख के बगैर गौलापार में कराए जा रहे स्टेडियम की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अभियंताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि हड़ताल की अवधि में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही।

हड़ताली इंजीनियरों ने गौलापार स्टेडियम में सुरक्षा दीवार, जमरानी परियोजना की नहर, काठगोदाम में निर्माणाधीन हिल डिपो आदि साइटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर में सिंचाई विभाग, लोनिवि, उत्तराखंड पेयजल निर्माण इकाई, यूयूएसडीए आदि विभागों के 5200 से 5300 करोड़ की लागत से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। इंजीनियरों के हड़ताल पर होने के कारण इन कार्यों की गुणवत्ता को देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने विभिन्न साइटों पर चल रहे कार्यों को बंद कराने के लिए कहा और गौलापार स्टेडियम में सुरक्षा दीवार का काम खुद रुकवा दिया। संबंधित ठेकदार ने विभाग के उच्चाधिकारियों को काम रुकवाने की जानकारी दे दी है।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…