देहरादून- अच्छी खबर…उत्तराखंड में 8 अपर सचिव बनेंगे सचिव, नौ आईपीएस का भी होगा प्रमोशन

 

 

1 जनवरी से उत्तराखंड को आठ नए सचिव मिलने वाले हैं। सोमवार को मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में आईएएस और आईपीएस की अलग-अलग विभागीय पदोन्नति समिति(डीपीसी) की बैठक हुई। वहीं, चार आईएफएस की डीपीसी आज होगी। पांच आईएफएस को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड और तीन आईएफएस को सीनियर ग्रेड मिलेगा।

 

आठ आईएएस को पदोन्नति, पांच को सेलेक्शन ग्रेड
2010 बैच के आईएएस डॉ. अहमद इकबाल, ईवा श्रीवास्तव, सोनिका, रंजना राजगुरु, आनंदस्वरूप, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडे और राजेंद्र कुमार एक जनवरी से सचिव होंगे। वर्तमान में ये सभी अफसर अपर सचिव हैं। इनमें से आईएएस ईवा श्रीवास्तव प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में हैं। उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है। वहीं, पांच आईएएस मयूर दीक्षित, वंदना, विनीत कुमार, रीना जोशी और आनंद श्रीवास्तव को सेलेक्शन ग्रेड लेवल 12 से लेवल 13 दिया गया है।

 

नौ आईपीएस को एक जनवरी से पदोन्नति
आईपीएस अभिनव कुमार को एडीजी से डीजी, निवेदिता कुकरेती को डीआईजी से आईजी, प्रहलाद मीणा को एसएसपी से डीआईजी, बरिंदरजीत सिंह और पी रेणुका देवी को डीआईजी से आईजी, प्रीति प्रियदर्शिनी को एसएसपी से डीआईजी, यशवंत चौहान को एसएसपी से डीआईजी, तृप्ति भट्ट और रामचंद्र राजगुरु को एसपी से एसएसपी पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें से बरिंदरजीत और पी रेणुका वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है। अर्पण यदुवंशी को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है जबकि इससे पूर्व निशा यादव व जितेंद्र चौहान को एसपी रैंक मिल चुकी है।

और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, अंकिता हत्याकांड में न्याय का मुद्दा उठाया
  • Related Posts

    विकासनगर: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

    कोतवाली क्षेत्र के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को डाकपत्थर निवासी इमरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। केंद्र संचालक ने पुलिस…

    हरिद्वार- कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य करते हैं। इस दिन पवित्र…