देहरादून – गणेश गोदियाल ने की प्रेसवार्ता, चढ़ावा मामले में रिटायर्ड जज से जांच और द्विवेदी के इस्तीफा की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी व भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, नैतिकता के आधार पर द्विवेदी को बीकेटीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब तक सरकार ने उन्हें पद से नहीं हटाया है।

सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में गोदियाल ने कहा, गिरफ्तार पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने जांच में साफ कहा है कि उसे सारे आदेश आरोपी प्रमोद नौटियाल से मिलते थे, कहा कि नौटियाल को सीधे बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी आदेश देते थे। इसलिए चढ़ावा चोरी मामले में द्विवेदी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री को उन्हें पद से हटा देना चाहिए, जिससे साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ न हो सके।
उन्होंने सवाल किया कि बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में मुख्यमंत्री मौन क्यों हैं। कहा, बीकेटीसी अध्यक्ष नौ साल पुराना राग अलाप कर चढ़ावा चोरी प्रकरण से बच नहीं सकते हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने सहकारिता विभाग में भर्ती घोटाला, ऋण वितरण व रिश्तेदारों को नौकरी लगाने मामले की जांच की मांग उठाई। मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिख कर डॉ.धन सिंह रावत के विभागों में हुई गड़बड़ी व अपने ऊपर लगे आरोपों की सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी जांच की मांग की थी लेकिन आज तक इस पर कोई जांच नहीं हुई।
गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को भ्रष्टाचार के आरोपों में तराई बीज विकास निगम में अध्यक्ष पद से हटाया हो, उसे बीकेटीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई। उन्होंने कहा, मैं बहस के लिए तैयार हूं, जिस दिन बदरीनाथ धाम जाऊंगा, उस दिन द्विवेदी को बहस के लिए बुलाऊंगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रवक्ता अभिनव थापर, राजेश चमोली, सोशल मीडिया के अमरजीत सिंह मौजूद रहे।
और पढ़े  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- CM धामी बोले-सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…