रुद्रप्रयाग- बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के प्रथम सोमवार पर जनपद चमोली के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान गोपीनाथ मंदिर के साथ ही बटलेश्वर मंदिर, गंजेश्वर मंदिर, बामनाथ और रुद्रनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे।

वहीं श्रीनगर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे जलाभिषेक व दर्शन के लिए कतारों में डटे रहे।
इसके अलावा आराघर स्थित लक्ष्मी नारायण पंचायती मंदिर और केदारपुरम स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…