देहरादून- कल से शुरू होगा डेरा कॉमेडी फेस्ट, गुदगुदाएंगे द कपिल शर्मा शो के सितारे, CM करेंगे उद्धाटन

Spread the love

 

त्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कल से उत्सव की शुरुआत होगी। इसी उत्सव के तहत दून में तीन दिवसीय डेरा कॉमेडी फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एक से तीन अक्तूबर तक चलने वाले इस फेस्ट में द कपिल शर्मा शो के सितारे लोगों को खूब गुदगुदाएंगे।

फेस्ट के संबंध में शुक्रवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए आयोजक भारत कुकरेती ने कहा, यह पहला मौका है जब द कपिल शर्मा शो की टीम एक ही फेस्टिवल में शामिल होगी। सुनील ग्रोवर, जो अमिताभ बच्चन, गुलजार और कपिल देव जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की अद्भुत नकलों से मशहूर हैं, दर्शकों को अपनी खास अदायगी से लुभाएंगे। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने प्रसिद्ध धरम-सनी अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाएंगे।
जबकि हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो कर इतिहास रचने वाले जाकिर खान, गोपाल दत्त, जुड़वां बहनें चिंकी-मिंकी, राजीव ठाकुर अपनी अदाकारी के साथ परितोष त्रिपाठी अपनी मजेदार अदाओं के साथ-साथ हास्य कविताएं भी प्रस्तुत करेंगे। बताया, फेस्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। पत्रकार वार्ता में अनिल गुप्ता, परितोष त्रिपाठी और गुरपाल सिंह भी मौजूद रहे।

Spread the love
और पढ़े  इन 5 कारणों के चलते भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा बने कैबिनेट मंत्री, तमाम बड़े नेताओं पर तरजीह दी गई,क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते है कैड़ा। 
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love