देहरादून- कल से शुरू होगा डेरा कॉमेडी फेस्ट, गुदगुदाएंगे द कपिल शर्मा शो के सितारे, CM करेंगे उद्धाटन

 

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कल से उत्सव की शुरुआत होगी। इसी उत्सव के तहत दून में तीन दिवसीय डेरा कॉमेडी फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एक से तीन अक्तूबर तक चलने वाले इस फेस्ट में द कपिल शर्मा शो के सितारे लोगों को खूब गुदगुदाएंगे।

फेस्ट के संबंध में शुक्रवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए आयोजक भारत कुकरेती ने कहा, यह पहला मौका है जब द कपिल शर्मा शो की टीम एक ही फेस्टिवल में शामिल होगी। सुनील ग्रोवर, जो अमिताभ बच्चन, गुलजार और कपिल देव जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की अद्भुत नकलों से मशहूर हैं, दर्शकों को अपनी खास अदायगी से लुभाएंगे। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने प्रसिद्ध धरम-सनी अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाएंगे।
जबकि हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो कर इतिहास रचने वाले जाकिर खान, गोपाल दत्त, जुड़वां बहनें चिंकी-मिंकी, राजीव ठाकुर अपनी अदाकारी के साथ परितोष त्रिपाठी अपनी मजेदार अदाओं के साथ-साथ हास्य कविताएं भी प्रस्तुत करेंगे। बताया, फेस्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। पत्रकार वार्ता में अनिल गुप्ता, परितोष त्रिपाठी और गुरपाल सिंह भी मौजूद रहे।
और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…