देहरादून- बेटियों को कॉलेज आने के लिए नहीं मिली मुफ्त परिवहन की सौगात, उपस्थिति बढ़ाने को लिया गया था निर्णय

त्तराखंड में पहाड़ की बेटियों को महाविद्यालय आने-जाने के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा अब तक नहीं मिली है। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए गेम चेंजर योजना के तहत इसका प्रस्ताव तैयार किया था। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी कहा था कि सरकार छात्राओं के परिवहन खर्च को वहन करेगी। इसके बावजूद अब तक योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है।

विभाग का उद्देश्य था कि प्रतिभावान बेटियां सुविधा के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रहें। पिछले साल प्रस्ताव तैयार होने के बावजूद छात्राओं को मुफ्त परिवहन का लाभ नहीं मिल पाया है। इसी वजह से महाविद्यालयों में छात्राओं की उपस्थिति कम होती जा रही है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रवेशित छात्राओं में से प्रतिदिन बहुत कम छात्राएं महाविद्यालय पहुंचती हैं। सचिव उच्च शिक्षा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

प्रदेश में हैं 118 सरकारी महाविद्यालय

प्रदेश में पांच राज्य विश्वविद्यालय, 26 निजी विश्वविद्यालय और 118 सरकारी महाविद्यालय और 244 निजी महाविद्यालय हैं। जबकि 21 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों हैं।

नौवीं की छात्राओं को स्कूल आने के लिए साइकिल दे रही सरकार

सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को सरकार मुफ्त साइकिल दे रही है। मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में इसके लिए छात्राओं के खातों में 2850 रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को इतनी ही धनराशि की बैंक एफडी दी जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में मदरसों की वास्तविक संख्या पर उठ रहे हैं सवाल, 452 में से अब तक 33 को ही मिली मान्यता

 

सरकारी महाविद्यालयों की छात्राओं को मुफ्त परिवहन सुविधा दिए जाने के लिए शिक्षा मंत्री ने एक बैठक में निर्देश दिए थे, इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा। -डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव उच्च शिक्षा

  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…