बागेश्वर- किशोरी बनी मां, आरोपी युवक पर पॉक्सो का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के मां बनने का मामला सामने आया है। सीएचसी कपकोट में प्रसव के बाद किशोरी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कपकोट पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीते बुधवार को कपकोट तहसील क्षेत्र की एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान अस्पताल प्रशासन को किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी हुई। इसके बाद सीएचसी प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना कपकोट थाना पुलिस को दी। बृहस्पतिवार को प्रसव के बाद प्रसूता किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर देखभाल के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। वर्तमान में नवजात और प्रसूता दोनों चिकित्सकों की निगरानी में स्वस्थ्य हैं। पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर मामले की प्राथमिक जांच की और बांसे गांव निवासी आरोपी कवींद्र राम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीएचसी कपकोट से नाबालिग के प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की जांच के बाद आरोपी कवींद्र राम निवासी बांसे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जितेंद्र मेहरा, एसपी बागेश्वर
और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…