देहरादून- अमरनाथ यात्रा की तरह होगी चारधाम यात्रियों की निगरानी, कितने यात्री कहां पर,प्रशासन को रहेगा पता

Spread the love

 

मरनाथ यात्रा की तर्ज पर चारधाम यात्रियों की कदम-कदम पर निगरानी की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसके लिए आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) यात्रियों को मुहैया कराने का सुझाव दिया है। इससे प्रशासन को पता रहेगा कि किस समय कहां पर कितने यात्री हैं। इससे उनकी किसी आपदा से सुरक्षा करने और सुविधा बनाने में आसानी होगी।

 

वर्तमान में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की पंजीकरण की व्यवस्था लागू है। इसमें प्रत्येक यात्री का विवरण, यात्रा की तारीख, स्वास्थ्य संबंध जानकारी देनी होती है। इसके माध्यम से किस तारीख को किस धाम के लिए यात्री जाएंगे, उसका पता रहता है। इसी तरह परिवहन विभाग वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड और यात्रियों के लिए ट्रिप कार्ड जारी करता है।

वहीं एनपीआर कैमरे के माध्यम से भी यात्रा मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी करता है।अब राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक व सचिव विनोद कुमार सुमन को चारधाम यात्रियों को अमरनाथ की तर्ज पर आरएफआईडी देने की संस्तुति की है। इसके माध्यम से यात्रियों के जगह-जगह पर लगे आरएफआईडी रीडर के माध्यम से विभागों को पता रहेगा कि प्रत्येक यात्री कहां पर पहुंचे हैं। इससे यात्री की जानकारी के साथ भीड़ प्रबंधन में भी सुविधा रहेगी।

 

बुजुर्गों के लिए मेडिकल प्रमाणपत्र की व्यवस्था का सुझाव

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल ने बताया कि यात्रियों को आरएफआईडी देने का सुझाव दिया गया है। जो यात्री 60 साल से अधिक उम्र के हैं, उनके मेडिकल सर्टिफिकेट की व्यवस्था लागू करने, हेलिकॉप्टर से जुड़े रेस्क्यू आपरेशन के लिए एसओपी में कई और बिंदुओं को शामिल करने की बात कही है। साथ ही यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी की फुटेज का एआई से विश्लेषण कर स्थानों पर यात्रियों की संख्या का अंदाजा कर भीड़ प्रबंधन करने का सुझाव दिया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इन सुझाव को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा।

और पढ़े  कांग्रेस ने तमिलनाडू चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, उत्तराखंड से काजी निजामुद्दीन

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love