देहरादून: BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा व्यवस्थाओं व प्रबंधन पर चर्चा की। बुधवार को सीएम आवास में मुलाकात के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों दी जा रही सुविधा व दर्शन व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में 13.15 लाख से अधिक और बदरीनाथ धाम में 10.92 लाख श्रद्वालु दर्शन कर चुके हैं। दोनों धाम के साथ ही बीकेटीसी के अधीन आने वाले अन्य 45 मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। मंदिरों में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराए जा रहे हैं।

और पढ़े  टिहरी: नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू, CM धामी ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…