देहरादून: पत्नी से मारपीट, तीन तलाक…बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला

पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट और उत्पीड़न के साथ तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने उसके पति फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर हलाला करने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया था।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पटेलनगर निवासी महिला ने 12 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करता है।
महिला ने पति पर उसे तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया। आरोप यह भी है कि पति महिला पर बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
और पढ़े  हल्द्वानी: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…