उत्तराखंड: दोस्तों के साथ गोवा निकला था दीपक, रेलवे पटरी पर मिला लहूलुहान शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस

दोस्तों के साथ गोवा जाने के लिए निकले 35 वर्षीय दीपक नैथवाल की रेलवे पटरी पर लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन हादसे से ठीक पहले आखिर हुआ क्या था, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

रविवार रात करीब 10:38 बजे डायल-112 पर पुलिस को सूचना मिली कि अमरदीप कॉलोनी-भूरारानी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो पटरी के पास युवक का शव पड़ा था। शरीर से काफी खून निकल रहा था। पास में टूटा हुआ मोबाइल फोन पड़ा मिला, जबकि शव की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मोबाइल में मिले सिम के जरिए परिजनों से संपर्क किया। मृतक की पहचान दीपक नैथवाल पुत्र नंद किशोर, निवासी गढ़ बागेश्वर के रूप में हुई। बताया गया कि दीपक अपने दोस्तों रोहित कठायत, कैलाश और आनंद के साथ गोवा जाने के लिए निकला था।
दोस्त रोहित ने पुलिस को बताया कि सभी दरवाजे के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक दीपक नीचे गिर गया और वे घबरा गए। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोस्त मुरादाबाद पहुंच गए और वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है। सीओ विभव सैनी ने कहा कि मामले में पुलिस हादसे की परिस्थितियों और दोस्तों के बयानों की भी पड़ताल कर रही है।
और पढ़े  उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…