देहरादून: नियुक्ति पत्र वितरण: बोले CM धामी,उत्तराखंड में अगले एक साल में 12 हजार पदों पर होगी भर्ती, कैलेंडर तैयार

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में अगले एक साल में विभिन्न विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती होगी। भर्तियों के लिए कैलेंडर तैयार हो गया है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा। सीएम ने यह बात मुख्य सेवक सदन में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12, उद्यान विभाग के 30 व महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के 19 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए। उन्होंने कहा कि सहायक सांख्यिकी अधिकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के प्रभाव का आकलन कर तंत्र को तथ्यपरक फीडबैक उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम समय पर उठाए जा सकें।

सीएम ने कहा, राज्य में पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान साढ़े 26 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवा में अवसर प्रदान किए गए हैं, जो राज्य गठन के बाद पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। राज्य में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नई स्टार्टअप एवं उद्यमिता नीति, नई पर्यटन नीति, कृषि एवं फल उत्पादन, होम-स्टे जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर सृजित हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में रिवर्स माइग्रेशन के आंकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक भरत चौधरी, सविता कपूर, 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एसएन. पांडेय आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…