देहरादून- अधिवक्ता के घर चोरी…बाथरूम में भरे रजाई-गद्दे, सामान के साथ नल और फिटिंग भी उखाड़कर ले गए चोर

 

देहरादून में तीन पार्क रोड पर एक अधिवक्ता के घर में रविवार देर रात चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई। चोरों ने पूरे घर का सामान बिखेर डाला और एक जेवर, कुछ मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कीमती सामान के साथ-साथ बाथरूम के नल भी उखाड़ ले गए।

अधिवक्ता ने नुकसान का आकलन फिलहाल पांच लाख रुपये का बताया है लेकिन चोरों ने जिस तरह से पूरे घर को तहस-नहस किया, वह डराने वाला है। घर में अधिवक्ता की डॉक्टर बेटी रहती हैं। गनीमत रही कि वह रात में सोने के लिए पिता के घर चली गई थीं। दोनों घर अगल-बगल हैं।

वारदात के बाद सबसे हैरत बाथरूम देखकर हुई, जहां रजाई-गद्दे भरे हुए थे। फिर समझ में आया कि चोरों ने बाथरूम फिटिंग उखाड़ने के बाद पानी गिरने की आवाज रोकने के लिए वहां रजाई-गद्दे भर दिए थे। वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। शिकायतकर्ता अधिवक्ता ने चोरों के आने-जाने से जुड़ी आठ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी है।

 

उनका कहना है कि उन्होंने स्मार्ट वॉच के जरिये चोरों की लास्ट लोकेशन भी पुलिस को दी है। वारदात अधिवक्ता जितेंद्र कुमार (60) के पार्क रोड स्थित घर में हुई। उनकी बेटी डॉक्टर हैं और उप्र के शामली में प्रैक्टि्स करती हैं। उन्होंने बताया कि पार्क रोड पर उनके दो घर अगल-बगल है। एक घर में बिटिया का सामान रहता है।

रात में वह पूरे परिवार के साथ एक हिस्से में सोने के लिए आ गई थीं, क्योंकि सुबह जल्दी शामली जाने के लिए निकलना था। वारदात रात साढ़े बारह से दो बजे के बीच हुई। तीनों चोर एक स्कूटर पर आए थे। इत्मीनान से घर का सारा सामान बिखेरा और कीमती सामान बटोर लिया। फिर बाथरूम की फिटिंग भी उखाड़ दी और कट्टे में नल आदि भरकर ले गए।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, यूजेवीएनएल को झटका, लौटाएगा 48.08 करोड़ रुपये

 

वह घर में बाउंड्री कूदकर घुसे थे। दो बजे के आसपास उनकी लोकेशन सहस्रधारा रोड की तरफ थी, उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि मामले में तहरीर दर्ज करके जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…