देहरादून: तंबाकू कारोबारियों पर कार्रवाई, 4 करोड़ का जीएसटी वसूला, विभागीय कार्रवाई में हुआ खुलासा

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने देहरादून संभाग में विशेष अभियान चला कर तंबाकू उत्पादों के कारोबारियों पर कार्रवाई कर चार करोड़ का जीएसटी वसूला है।विभागीय कार्रवाई में खुलासा हुआ कि सिगरेट पर एक फरवरी 2026 से सेस समाप्त कर 40 प्रतिशत जीएसटी तय किया गया लेकिन कारोबारी बैकडेट से चालान जारी कर राजस्व का नुकसान किया।

राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के दिशानिर्देश पर संयुक्त आयुक्त अजय कुमार ने उपायुक्त सुरेश कुमार की अगुवाई में 17 टीमों का गठन किया। टीम ने देहरादून व विकासनगर में तंबाकू उत्पाद कारोबारियों पर कार्रवाई कर चार करोड़ की जीएसटी जमा कराया।

कार्रवाई में कारोबारियों के स्टॉक कम पाया गया। इसके अलावा अंपजीकृत व्यापरियों से उत्पादों की खरीद व बिक्री दिखाई गई। विभाग ने जीएसटी व कारोबार से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। इनकी जांच की जा रही है।

और पढ़े  बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…