हरिद्वार- सोमवती अमावस्या, हर की पैड़ी में गंगा स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

सोमवती अमावस्या पर आज हरिद्वार हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा के जयकारे के उद्घोष से गंगा घाट गूंज पड़े। आज पुरुषोत्तम मास का अंतिम दिन है और संक्रांति है।

इस दिन सोमवती अमावस्या का होना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और गंगा स्नान का कई सौ गुना फल प्राप्त होता है। आज हरिद्वार में लाखों लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं।

 

आज सोमवती अमावस्या के साथ ही पुरुषोत्तम मास का समापन हो जाएगा और अब शुद्ध ज्येष्ठ मास का पदार्पण होगा।

हरिद्वार में हर की पैड़ी के चारों ओर सभी घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ हैं। इसके अलावा नाई सोता घाट, सुभाष घाट, गऊघाट, कुशा घाट, हरिद्वार में बिरला घाट, अलकनंदा घाट, ओम पुल घाट,डाम कोठी घाट, कनखल में बैरागी कैंप घाट, महानंद मिशन घाट, नया घाट, तिल भांडेश्वर महादेव घा, तप स्थान तीजीपातशाही गुरु अमर दास घाट, सतीघाट, राजघाट, दक्षेश्वर महादेव मंदिर घाट, शीतला माता घाट,उत्तरी हरिद्वार में सप्त ऋषि आश्रम घाट, परमार्थ आश्रम घाट, भारत माता मंदिर घाट,अग्रसेन घाट सहित विभिन्न घाटों में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पवित्र पुण्य गंगा में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। लोग दान पुण्य कर रहे हैं।

हर की पैड़ी और आसपास के घाटों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह हर की पैड़ी पर सुबह तड़के से ही तैनात है।हर की पैड़ी पर उत्तराखंड की पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

और पढ़े  देहरादून- सहसपुर सीट, हरक सिंह रावत के बयान से सियासी हलचल तेज, चार चुनाव से बुलंद हो रहा भगवा

 

पितृदोष की समाप्ति के लिए गंगा के तट पर हवन यज्ञ और पिंडदान कर रहे हैं। वृंदावन उत्तर प्रदेश से आए भागवताचार्य कथा वाचक राधा रमन शास्त्री ने बताया कि आज सोमवती अमावस्या के दिन त्रिवेणी सहयोग है। आज पुरुषोत्तम मास का समापन है। इस त्रिवेणी के दिन आज गंगा स्नान करने से पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि यह कृष्ण का मानस माना जाता है, क्योंकि कृष्ण ने ही मलमास को पुरुषोत्तम मास का नाम दिया था।

 

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व से एक दिन पहले श्रद्धालुओं की भीड़ ने हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बेपटरी कर दिया। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी, जबकि सार्वजनिक परिवहन ठप होने पर अनेक श्रद्धालु पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना हो गए। ऐसे में भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासन के इंतजाम धरे नजर आए।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love