Covid -19 : भारत में फिर बढ़े कोरोना के नए केस, सक्रिय केस 15 हजार के पास।।

भारत में कोरोना के उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई जो कि कल की तुलना में 14 कम है। बता दें कल 31 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 1,977 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,971 हो गई है। वहीं कुल संक्रमण दर की बात करें तो यह 0.46 फीसदी हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,4,507 लोगों की मौत हुई है।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया।…

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

        दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी, हालांकि अब एक…