Covid 19- भारत में आज फिर बढे कोरोना के केस, कोरोना से मरने वालो के आकड़ो में भी उछाल.

भारत में लगातार चौथे दिन कोरोना के 2000 से अधिक मामले सामने आए हैं। चिंता करने वाली बात यह है कि मृतकों की संख्या में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,226 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 65 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई जो कि कल की तुलना में ढाई गुना अधिक है। बता दें कल 25 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 2,202 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,955 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,24,413 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि शनिवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में 2,323 केस मिले थे और 25 लोगों की मौत हुई थी।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया।…

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

        दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी, हालांकि अब एक…