Kali पर विवाद : फिल्म काली विवादों में घिरी, हनुमानगढ़ी के पुजारी ने दी धमकी बोले – क्या तुम चाहती हो तुम्हारा सिर भी तन से जुदा कर दिया जाए.

डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली विवादों में घिर गई है। फिल्म काली में माता काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है। राम नगरी के संत धर्माचार्यों ने भी इसकी कड़ी निंदा की है। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने फ़िल्म के निर्माता को धमकी तक दे डाली है कहा है कि क्या चाहते हो तुम्हारा भी सर तन से जुदा हो जाए … क्या यही इच्छा है तुम्हारी।

उन्होंने कहा कि अभी तो आपने जो किया है उस पर आपको माफी मिल सकती है लेकिन अगर यह फिल्म रिलीज हो गई तो वह स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि आप संभाल नहीं पाओगे। राजू दास ने कहा है कि फिल्म निर्माता लीना द्वारा बनाई गई फिल्म काली में हिंदू धर्म व संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है जोकि अत्यंत निंदनीय हैं।

सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के गृहमंत्री से अपील करता हूं कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस फिल्म पर तत्काल बैन लगाया जाना चाहिए। फिल्म में शक्ति स्वरूपा मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। यह मजाक है।

उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा ने सही कह दिया तो पूरे देश में आग लग गई। आप सनातन धर्म संस्कृति का मजाक उड़ाओगे। क्या चाहते हो तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए… क्या तुम्हारी यही इच्छा है? राजू दास ने कहा कि अगर सरकार ने इस फिल्म पर बैन नहीं लगाया तो ऐसी स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि संभाल नहीं पाएगा।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…