लालकुआं- बिंदुखत्ता में तटबंध की मांग को लेकर काग्रेंस ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

Spread the love

लालकुआं- बिंदुखत्ता में तटबंध की मांग को लेकर काग्रेंस ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

संवाददाता- सुनील कुमार

लालकुआं गौलानदी किनारे बसे बिंदुखत्ता क्षेत्र के रावत नगर, श्रीलंका टापू आदि तटवर्ती क्षेत्रो में तटबंध बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है इस संदर्भ में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है दिए गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने उल्लेख किया है कि मानसून का आगाज होने वाला है ऐसे में तटबंधों के अभाव में गोला नदी विगत वर्षों की भांति भारी तबाही मचा सकती है जिससे गोला के तटवर्ती इलाकों के बाशिंदों में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त है।
उन्होने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री यतीश्वरानंद ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को बॉल फेंसिंग तथा तटबंध बनाए जाने के आदेश दिए थे जिस पर अब तक अमल नहीं हो पाया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के रावत नगर श्रीलंका टापू तथा अन्य स्थानों पर जहां बाढ़ का खतरा ज्यादा रहता है अविलंब तटबंध बनाए जाने की मांग की है।
इधर ज्ञपान देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर दानू, गिरधर बम ,महामंत्री प्रदीप बथ्याल ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ,भुवन पांडे, उमेद राम ,लक्ष्मण धपोला, राजपाल ,रमेश कुमार, प्रमोद कॉलोनी ,विमला जोशी, हरीश सुयाल, छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सामंत आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  Wedding: एक-दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, मसूरी में लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें...
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *